Monday, October 5, 2026

धनबाद के धनसार विश्वकर्मा परियोजना में हादसा, हॉलपैक ऑपरेटर की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन

धनबाद : धनबाद के धनसार स्थित विश्वकर्मा परियोजना में 2 अक्टूबर को हुए हादसे में हॉलपैक ऑपरेटर ललन नोनिया की मौत हो गई। हादसे के बाद विश्वकर्मा परियोजना को बंद कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर मृतक के परिजनों और राष्ट्रीय कामगार यूनियन के सदस्यों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के आश्रित को एक करोड़ रुपये का उचित मुआवजा और नियोजन देने की मांग की। साथ ही परियोजना प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें: धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने की हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

2 अक्टूबर को धनसार स्थित विश्वकर्मा परियोजना में कार्य के दौरान हॉलपैक ऑपरेटर ललन नोनिया हॉलपैक सहित 50 फीट की ऊंचाई से खदान में जा गिरे थे। हादसे के दौरान हॉलपैक ऑपरेटर ललन नोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद परियोजना में काम बंद कर दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव घर पहुंचा, तो परिजनों और राष्ट्रीय कामगार यूनियन के लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मृतक के आश्रित को एक करोड़ रुपये मुआवजा और नियोजन देने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान यूनियन और परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, हादसे की जांच के लिए DGMS की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर