Tuesday, October 6, 2026

JSSC- CGL परीक्षा धांधली में प्रश्न पत्र छापने वाली एजेंसी ICN निदेशक मिथिलेश सिंह का करीबी गिरफ़्तार, ये है आरोप

रांची: JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने शुक्रवार को इस पूरे नेटवर्क में शामिल एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मिथिलेश कुमार पांडेय है और वह बोकारो जिले के हरला का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वह प्रश्न पत्र छापने वाली एजेंसी आईसीएन के संचालक मिथिलेश सिंह का बेहद करीबी है. आरोप है कि मिथिलेश पांडे ने कई अभ्यर्थियों से पैसा लेकर आंसर दिलवाया गया था.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने के बाद हाइवा ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, लगा लंबा जाम

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी सीआईडी ने मिथिलेश सिंह के नजदीकी रिश्तेदार रितेश को भी गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी की इस ताजा कार्रवाई से परीक्षा में धांधली करने वाले सिंडिकेट के कई अन्य नेटवर्क का भी भंडाफोड़ होने की उम्मीद है. पकड़े गए आरोपी से सीआईडी पूछताछ भी कर रही है. सीआईडी जल्द ही आरोपी को रिमांड पर लेकर प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक होने की पूरी कड़ी और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के बारे में विस्तृत पूछताछ की तैयारी कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर