Tuesday, October 6, 2026

जब तक जेपीएससी घोटाले की जांच सीबीआई नहीं करेगी, पूरा सच सामने नहीं आएगा: शोभा यादव

रांची: झारखंड़ भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक जेपीएससी को लेकर सामने आ रहे आरोप को बेहद गंभीर बताया है और कहा कि जब तक इस मामले की जांच सीबीआइ से नहीं होगी, पूरा सच सामने नहीं आएगा।

इसे भी पढ़ें : पलामू के हुसैनाबाद थाना हाजत से हथकड़ी और रस्से समेत अभियुक्त फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

उन्होंने कहा कि सीआईडी की जांच में ऐसे बयान सामने आने की बात कही जा रही है, जिनमें अभ्यर्थियों से पैसे लेकर इंटरव्यू के अंकों में हेरफेर करने के आरोप लगाए गए हैं। जांच से जुड़े आरोपों के मुताबिक, एक अभ्यर्थी से करीब 15 लाख रुपये तक लेने और उसके बदले इंटरव्यू में 80 अंक तक बढ़ाने की बात सामने आई है। आरोप यह भी है कि कथित सेटिंग के जरिए कुछ अभ्यर्थियों का चयन डीएसपी और डिप्टी जेलर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर हुआ।

उन्होंने राज्य के हेमन्त सोरेन सरकार के द्वारा राज्य के हज़ारों छात्रों के भविष्य को अंधकारमय बनाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर किसी भर्ती परीक्षा में मेहनत और योग्यता की जगह पैसे और पहुंच से नंबर तय होने के आरोप सामने आते हैं, तो यह सिर्फ कुछ अभ्यर्थियों का मामला नहीं है। यह हजारों ईमानदार युवाओं के भविष्य और पूरी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है।

भाजपा प्रवक्ता ने सवालिया लहजे में पूछा कि अगर जेपीएससी जैसी संस्था में इस तरह की अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं, तो सरकार बताये कि अब तक जवाबदेही तय करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं?  इन आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने का एक मात्र उपाय है सीबीआई से जांच। ताकि इस घोटाले के पीछे के सफेदपोश लोग भी बेनकाब हो सके।

उन्होंने कहा कि जो सरकार युवाओं को हर साल 5 लाख नौकरी देने के वादे के साथ सत्ता में आयी, वह आज राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, झारखंड के युवाओं को नौकरी चाहिए, नौकरी के नाम पर सौदेबाजी नहीं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर