मनोरंजन डेस्क: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में इन दिनों लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। सिवेट तोमर के शो से बाहर होने के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है। एक तरफ सिवेट के शो से एग्जिट को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। वहीं, दूसरी तरफ अब अल्टीमेट रूलर बनने की रेस ने शो में नया ट्विस्ट ला दिया है। इस रेस में तेज प्रताप यादव, प्रियंका चाहर चौधरी और इरीना रुडाकोवा आमने-सामने नजर आए।
Highlights:
इसे भी पढ़े: कैंसर सिर्फ खराब लाइफस्टाइल से नहीं होता, शरीर में छुपा इन्फेक्शन भी बन सकता है वजह, जानिए ये जरूरी बातें
गौतम के फैसले से प्रियंका शॉक
टास्क के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी की दोस्ती भी सवालों के घेरे में आ गई। गौतम ने गेम में प्रियंका के खिलाफ फैसला लिया, जिससे वह काफी शॉक हो गईं। क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गौतम उनके खिलाफ जाकर फैसला लेंगे। गौतम ने अपनी सफाई में कहा कि गेम के दौरान उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। इसी के साथ दोनों की दोस्ती को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए।
शो की शुरुआत में प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी की केमिस्ट्री ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। दोनों की बातचीत, बॉन्डिंग और गौतम का प्रियंका के साथ फ्लर्ट करने वाला अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे और कई लोग उनकी नोकझोंक में भी एक अलग ही चार्म देख रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ काइरा अनु गेम में खुद को निशाना बनाए जाने पर काफी इमोशनल हो जाती हैं। जिसके बाद प्रियंका उन्हें संभालते हुए हार-जीत से ज्यादा खुद को मजबूत रखने की बात कहती हैं।
अल्टीमेट रूलर की रेस पर सबकी नजर
सिवेट तोमर के शो से बाहर होने के बाद अब सभी की नजरें अल्टीमेट रूलर की रेस पर टिक गई हैं। तेज प्रताप यादव, प्रियंका चाहर चौधरी और इरीना रुडाकोवा के बीच इस पावरफुल टाइटल के लिए मुकाबला देखने को मिला। इसी बीच तेज प्रताप यादव को अपने फैसलों को लेकर प्रियंका के सवालों का सामना भी करना पड़ा।
तेज प्रताप यादव ने मनीष कश्यप और काजल राघवानी को आगे बढ़ाने के लिए चुना था। इसके बाद प्रियंका ने मनीष को लेकर तेज प्रताप से सवाल किया, जिस पर तेज प्रताप ने मनीष की ओर से पहले कही गई बातों का जिक्र किया।
शो में तेज प्रताप जीते टॉस्क
टास्क के दौरान काजल राघवानी की परफॉर्मेंस से तेज प्रताप यादव को काफी फायदा मिला। तेज प्रताप ने अल्टीमेट रूलर रेस का पहला राउंड जीत लिया और इसके साथ ही उन्हें यह तय करने की ताकत मिल गई कि इस रेस से किस कंटेस्टेंट को बाहर किया जाए।
इसके बाद मुकाबला तेज प्रताप और इरीना के बीच पहुंच गया। फाइनल राउंड में तेज प्रताप ने इरीना को पीछे छोड़ते हुए खुद को पहला अल्टीमेट रूलर बना लिया। इस जीत के साथ उन्हें फॉल से सुरक्षा के अलावा गेम के अहम फैसलों को प्रभावित करने की पावर भी मिली है।


