पलामू : मनातू बीडीओ मदन कुमार सुमन को सोशल मीडिया पर गोली मारने की कथित धमकी के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है.उन्होंने मनातू थाना में लिखित आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार धमकी में इस्तेमाल सोशल मीडिया आईडी और मोबाइल की पहचान कर ली गई है.
इसे भी पढ़ें: पलामू में महिला का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.सूत्रों के मुताबिक, धमकी में इस्तेमाल मोबाइल का कथित मालिक फरार है.हालांकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मनातू में जमीन से जुड़े मामले की न्यायिक सुनवाई चल रही है और गुरुवार को फिर सुनवाई होनी है. जिस कारण धमकी का संबंध जमीन विवाद से होने की आशंका भी जताई गई थी.पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.


