Monday, October 5, 2026

‘The Vvaan’ Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखा जंगल का रहस्य, कहानी ने किया दर्शकों थोड़ा निराश

मनोरंजन डेस्क: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘The Vvaan: Force of the Forrest’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का डायरेक्शन ‘पंचायत’ फेम दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में रहस्यमयी जंगल, वन देवी, लोककथाओं, छठ की आस्था और इंसान के लालच की कहानी को फैंटेसी और सुपरनैचुरल अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है। रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है। कुछ लोगों को इसका कॉन्सेप्ट, विजुअल्स और सिद्धार्थ का अंदाज पसंद आया, वहीं कुछ दर्शकों और क्रिटिक्स ने कमजोर स्क्रीनप्ले और बिखरी कहानी पर सवाल उठाए हैं।

इसे भी पढ़े: मंगलवार को बदली The Vvaan की किस्मत, पांचवें दिन कमाई में उछाल, 57 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी बिहार के बिहटा में स्थित 400 साल पुराने वन देवी मंदिर और रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में ऋषि नाम के एक सिविल इंजीनियर का किरदार निभा रहे हैं, जो भगवान और अंधविश्वास में ज्यादा भरोसा नहीं करता है। वह अपनी पत्नी ममता यानी तमन्ना भाटिया के साथ अपने पुश्तैनी गांव लौटता है। यहां उसे जंगल और वन देवी से जुड़ी ऐसी मान्यताओं का सामना करना पड़ता है, जिन पर वह शुरुआत में विश्वास नहीं करता है। कहानी आगे बढ़ने के साथ जंगल के रहस्य, जमीन का विवाद, विकास और प्रकृति के बीच टकराव और सुपरनैचुरल घटनाएं सामने आती हैं। फिल्म में छठ पूजा और छठी मैया से जुड़ा एंगल भी कहानी का हिस्सा है, जो इसे बिहार की लोक संस्कृति से जोड़ता है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग कैसी है?

फिल्म में सिद्धार्थ को उनके अब तक के कुछ अलग अंदाज में देखा जा सकता है। उनका किरदार एक तरफ रियलिस्टिक और दूसरी तरफ एक्शन से भरपूर है। कई दर्शकों ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और इंटेंस अंदाज की तारीफ की है। क्रिटिक्स के मुताबिक भी सिद्धार्थ ने फिल्म के ड्रामेटिक और फिजिकल हिस्से को अच्छी तरह संभाला है। तमन्ना भाटिया ने भी अपने किरदार में अच्छा काम किया है, हालांकि कुछ समीक्षाओं में यह बात सामने आई कि उनके किरदार को ज्यादा स्पेस मिल सकता था। वहीं सुनील ग्रोवर को गंभीर भूमिका में देखना फिल्म का एक अलग पहलू है और उनकी परफॉर्मेंस को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

फिल्म में क्या अच्छा लगा?

‘The Vvaan’ की सबसे बड़ी खासियत इसका लोककथा और रहस्यमयी जंगल वाला कॉन्सेप्ट है। फिल्म का जंगल, माहौल और विजुअल प्रेजेंटेशन कहानी को एक अलग दुनिया देने की कोशिश करते हैं। कई दर्शकों ने फिल्म के फोकलोर, विजुअल्स और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स की तारीफ की है।

छठ पूजा और बिहार की लोक संस्कृति को बड़े पर्दे पर दिखाना भी फिल्म की खास बात है। फिल्म में एक्शन और कुछ इंटरेस्टिंग सीक्वेंस भी हैं, जो खासकर बड़े पर्दे पर देखने में बेहतर लगते हैं। कुछ दर्शकों ने इसे परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजक फिल्म भी बताया है।

कहां कमजोर पड़ती है फिल्म?

फिल्म की सबसे बड़ी परेशानी इसकी बिखरी हुई कहानी और असमान स्क्रीनप्ले बताई जा रही है। शुरुआत में कहानी दिलचस्प लगती है, लेकिन आगे जाकर इसमें इतने सारे ट्रैक जुड़ जाते हैं कि मुख्य कहानी थोड़ी उलझी हुई महसूस होने लगती है। जंगल, वन देवी, जमीन का विवाद, आस्था, विकास और सुपरनैचुरल कहानी को एक साथ संभालने की कोशिश की गई है, लेकिन सभी हिस्से एक-दूसरे से उतनी मजबूती से नहीं जुड़ पाते है।

कुछ समीक्षकों ने कॉमेडी और गानों को भी कहानी की रफ्तार में रुकावट बताया है। दूसरे हाफ में फिल्म का फोकस रहस्य और लोककथा से हटकर ज्यादा पारंपरिक सुपरनैचुरल संघर्ष की तरफ चला जाता है। विजुअल इफेक्ट्स को लेकर भी प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं—कुछ सीक्वेंस अच्छे लगते हैं, जबकि कुछ जगह VFX उतने प्रभावी नहीं लगते।

क्या ‘The Vvaan’ देखनी चाहिए?

कुल मिलाकर, ‘The Vvaan: Force of the Forrest’ एक दिलचस्प आइडिया वाली फिल्म है, लेकिन इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले हर जगह उस आइडिया के साथ न्याय नहीं कर पाती है। अगर आपको लोककथा, रहस्य, फैंटेसी और सुपरनैचुरल कहानियां पसंद हैं तो फिल्म में आपके लिए कुछ अच्छे एलिमेंट्स हैं। वहीं अगर आप एक बहुत टाइट और सीधी कहानी की उम्मीद कर रहे हैं, तो कुछ हिस्से आपको कमजोर लग सकते हैं।

फिल्म को लेकर दर्शकों की राय भी मिली-जुली है। कुछ लोग इसके विजुअल्स, लोककथा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को कहानी, कॉमेडी, गानों और दूसरे हाफ की रफ्तार से शिकायत है। यानी ‘The Vvaan’ में आइडिया बड़ा है, लेकिन उसे पर्दे पर उतारने का तरीका हर दर्शक को एक जैसा पसंद आए, ऐसा नहीं है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर