Tuesday, October 6, 2026

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ़ जवान ने साथियों पर की फ़ायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

न्यूज डेस्क: जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में मंगलवार शाम एक सीआईएसएफ़ जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर सर्विस राइफ़ल से फ़ायरिंग कर दी. घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत सीआईएसएफ़ के चार जवानों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक़, वारदात शाम क़रीब 7:30 बजे बसोहली के पास माश्का में हुई.

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग वाली याचिका पर अगले हफ़्ते सुनवाई

विवाद के बाद की फॉयरिंग

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सीआईएसएफ़ के हेड कांस्टेबल अभिदेश कुमार का कुछ साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफ़ल से फ़ायरिंग शुरू कर दी. फ़ायरिंग में चार सीआईएसएफ़ कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए नज़दीकी एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मृतकों की पहचान, आरोपी गिरफ़्तार

मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफ़ीक़ अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद अभियुक्त हेड कांस्टेबल को उसके साथियों ने क़ाबू कर लिया. बाद में उसे गिरफ़्तार कर लिया गया. अधिकारियों के अनुसार, घटना में इस्तेमाल सर्विस राइफ़ल भी जब्त कर ली गई है.

घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ़ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पर पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि विवाद की वास्तविक वजह और फ़ायरिंग की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर