Thursday, August 6, 2026

देवघर में साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों से करता था ठगी

देवघर : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी चुन्चुन यादव को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी फर्जी Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank और अन्य कंपनियों का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करता था और विभिन्न योजनाओं के नाम पर ठगी करता था।

इसे भी पढ़ें : उड़ीसा से गांजा लेकर गिरिडीह जा रहा युवक रांची में गिरफ्तार, 4 किलो बरामद

जांच में सामने आया कि आरोपी गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताता था। इसके बाद वह लोगों को कैशबैक, गिफ्ट कार्ड, पीएम किसान योजना या क्रेडिट कार्ड लिंक के नाम पर झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ठगी का तरीका के रूप में ये साइबर अपराधी गूगल पर फर्जी नंबर डालकर कस्टमर केयर बनकर कॉल करते थे।

इसके अलावा PhonePe/Paytm के नाम पर कैशबैक का लालच देकर गिफ्ट कार्ड बनवाना और उसे रिडीम करना
Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर खाते/कार्ड बंद होने का डर दिखाना और उसे चालू कराने के नाम पर ठगी करना भी शामिल था। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल, 2 सिम कार्ड और 1 एटीएम कार्ड बरामद किया है

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर