Thursday, July 23, 2026

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान गोलीबारी की घटना में 8 लोगों की मौत

डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार को गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर है। यह हमला हनुक्का उत्सव मना रहे लोगों पर हुआ। अधिकारियों ने एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान तेज गोलियों की आवाजें सुनाई दी।

WhatsApp Image 2025 12 14 at 15.03.50

एक दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जो सड़क पर खड़े होकर हाई पावर हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं। हथियार शॉटगन जैसे लग रहे हैं। आसपास मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाकर भागते दिख रहे हैं।

इस बीच पुलिस ने हमलावर माने जा रहे एक शख्स को गोली मार दी, जबकि दूसरे हमलावर माने जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने करीब 50 गोलियों की आवाजें सुनीं, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना को लेकर आस्ट्रेलियाई पीएम का बयान

WhatsApp Image 2025 12 14 at 15.14.16

प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने गोलीबारी की घटना पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- बॉन्डी के हालात बेहद भयावह और दिल दहला देने वाले हैं। पुलिस और इमरजेंसी स्टाफ मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैंने अभी-अभी कमिश्नर और न्यू साउथ वेल्स के गवर्नर से बात की है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट देते रहेंगे। मैं आसपास के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे न्यू साउथ वेल्स पुलिस से मिली सूचनाओं का पालन करें।

यहूदियों का बड़ा उत्सव है हनुक्का

हनुक्का उत्सव ऑस्ट्रेलिया में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों की एक मजबूत कम्युनिटी है (मुख्य रूप से सिडनी, मेलबर्न, गोल्ड कोस्ट और अन्य शहरों में), और यह त्योहार दुनिया भर की तरह ही पारंपरिक तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। ये पार्कों, सिटी सेंटर्स या फेमस जगहों पर होते हैं। इस साल हनुक्का आजा यानी 14 दिसंबर से शुरू हुआ है। यह त्योहार यहूदियों के लिए रोशनी और चमत्कार की याद दिलाता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर