Monday, October 5, 2026

देवघर में 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर से लेकर PM किसान योजना तक के नाम पर करते थे ठगी

देवघर : साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में सारठ थाना क्षेत्र और पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: गंगा के कटाव से रेल ट्रैक पर मंडराया खतरा, 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द; 6 एक्सप्रेस के बदले रूट

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित Flipkart, Amazon Pay, Airtel Payment Bank और Google के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा PM किसान योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के नाम पर भी लोगों से धोखाधड़ी की सूचना पुलिस को मिली थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 19 मोबाइल फोन और 25 सिम कार्ड बरामद किए हैं। तकनीकी जांच के बाद जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों के संबंध में विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर