Thursday, July 23, 2026

सलमान खान का दर्दनाक खुलासा, 7.5 साल तक झेले असहनीय दर्द

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों और दमदार पर्सनालिटी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा दर्दनाक खुलासा किया जिसने उनके करोड़ों प्रशंसक को भावुक कर दिया। एक टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में सलमान खान ने अपनी गंभीर बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (Trigeminal Neuralgia) के बारे में खुलकर बताया। सलमान ने बेहद भावुक होकर कहा की इस बीमारी का दर्द इतना भयानक था कि मैं नहीं चाहता कि मेरे सबसे बड़े दुश्मन को भी ऐसा दर्द झेलना पड़े। करीब 7.5 साल तक मुझे हर 4-5 मिनट में तेज़ दर्द का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि अब यह दर्द पूरी तरह गायब हो चुका है, लेकिन उस दौर को याद करना आज भी रोंगटे खड़े कर देता है। सलमान खान का यह बयान सुनकर फैन्स भी हैरान रह गए। दुनिया के सामने हमेशा मुस्कुराने वाले, एनर्जी से भरे और भाईजान कहे जाने वाले सलमान ने जब अपनी असली जंग का जिक्र किया, तो यह उनके लिए भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगा।

यह बीमारी है क्या?

अब सवाल उठता है कि आखिर यह बीमारी है क्या? ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया एक तरह का न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इसमें चेहरे की नसों (Trigeminal Nerve) पर दबाव पड़ता है या उसमें गड़बड़ी होती है। इस वजह से मरीज को चेहरे के किसी भी हिस्से में यानि आंखों, नाक, होंठ, जबड़े या गालों में अत्यधिक तेज़ दर्द होता है। यह दर्द बिजली के झटके जैसा लगता है, जो कुछ सेकंड से लेकर कई मिनट तक बार-बार हो सकता है। डॉक्टर्स इस बीमारी को ‘suicide disease’ भी कहते हैं, क्योंकि इसका दर्द इतना असहनीय होता है कि कई मरीज मानसिक रूप से टूट जाते हैं।

उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा

सलमान खान ने बताया कि उन्हें लगातार हर 4-5 मिनट में तेज़ दर्द उठता था। यह दर्द 7.5 साल तक जारी रहा। सोचिए, जहां हम सिरदर्द या दांत दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाते, वहीं सलमान इतने लंबे समय तक इस असहनीय पीड़ा से गुज़रे। फिर भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा। इसी दौरान उन्होंने Wanted, Dabangg, Bodyguard और Ek Tha Tiger जैसी फिल्में दीं। कैमरे के सामने वे हमेशा हंसते और एनर्जेटिक दिखते रहे, लेकिन पर्दे के पीछे वे इस बीमारी से जूझते रहे। यह उनके जज़्बे और प्रोफेशनलिज़्म को दिखाता है।

सलमान खान ने बताया कि डॉक्टरों की मदद और सही इलाज से अब वह इस दर्द से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शुरुआत में उन्हें दवाइयों और थैरेपी से कंट्रोल में रखा गया। इसके बाद मेडिकल सर्जरी की मदद से नसों पर दबाव कम किया गया। आज वह पूरी तरह फिट हैं और अपने काम में पहले से भी ज्यादा एक्टिव हैं। सलमान कहते हैं कि इस बीमारी ने उन्हें जिंदगी की असली कीमत समझाई। उन्होंने महसूस किया कि सेहत सबसे बड़ी दौलत है। सलमान खान का अनुभव हम सभी के लिए एक सीख है। उन्होंने खुद कहा की अब मैं हर दिन को भगवान का तोहफ़ा मानता हूँ। जिंदगी कितनी भी मुश्किल हो, हमें हार नहीं माननी चाहिए।

सलमान बने प्रशंसक के इन्स्परैशन 

इससे ये तो साफ है की हमें कुछ बड़ी बातें हमेशा याद रखनी चाहिए। यानि सेहत सबसे जरूरी है चाहे आप कितने भी सफल क्यों न हों, अगर स्वास्थ्य अच्छा नहीं तो जिंदगी अधूरी है। मुसीबत से लड़ना सीखें, सलमान ने दर्द के बावजूद काम करना जारी रखा और करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई। मानसिक ताकत ज़रूरी है, किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए शरीर के साथ-साथ मन का मजबूत होना भी बेहद जरूरी है। समय पर इलाज कराएं क्यूंकी अक्सर लोग दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं। सलमान की तरह अगर समय पर इलाज हो तो राहत मिल सकती है।

सलमान के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने जमकर प्यार और दुआएं भेजीं। किसी ने लिखा, भाईजान असली हीरो हैं, क्योंकि उन्होंने असली जिंदगी की जंग भी जीती है। वहीं कुछ फैंस ने कहा कि सलमान का अनुभव उन्हें जिंदगी में मजबूत बने रहने की प्रेरणा देता है। सलमान खान की यह कहानी हमें बताती है कि चमक-दमक वाली फिल्मी दुनिया के पीछे भी दर्द और संघर्ष छुपा होता है। लेकिन असली हीरो वही है, जो हर हाल में लड़कर जीतता है। सलमान खान आज सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। फिलहाल सलमान खान मूवी बैटल ऑफ Galwan की शूटिंग में व्यस्त है। और ये मूवी साल 2026 में रिलीज होगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर