शुक्रवार की सुबह पुलिस और जिला प्रशासन ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में करीब तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। इस दौरान कुख्यात कैदियों समेत सभी कैदियों के वार्डों की बारीकी से जांच की गई। जांच अभियान में पुरुष व महिला वार्ड, सेल और जेल अस्पताल भी शामिल रहे।
डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता ने किया। टीमों ने जेल परिसर के हर हिस्से की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


