मनोरंजन डेस्क: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ शुरू होने के बाद से ही शो में लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है। शुरुआत में भले ही कुछ दर्शकों को लगा था कि इस सीजन में ज्यादा ड्रामा देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन घर के बदलते रिश्तों और समीकरणों ने गेम को काफी दिलचस्प बना दिया है। अब शो में पहला मिडवीक एविक्शन भी हो गया है। सिंगर और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ‘Bigg Boss 20’ से बाहर होना पड़ा है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: थिएटर से OTT तक, 2 अक्टूबर को 9 फिल्में व वेव सीरीज हो रही रिलीज, जानिए क्या देखें और कहां देखें
स्पेशल पावर बनी रीति के लिए मुसीबत
हालिया एपिसोड में उदिती सिंह, माही विज और यंग को बिग बॉस की ओर से एक खास पावर दी गई थी। इस पावर के जरिए तीनों को घर के किसी एक सदस्य की लाइफलाइन खत्म करने का अधिकार मिला था। टास्क के दौरान तीनों ने रीति तिवारी को चुना।
रीति के लिए यह फैसला इसलिए भी मुश्किल साबित हुआ, क्योंकि वह पहले ही अपनी एक लाइफलाइन खो चुकी थीं। दूसरी लाइफलाइन जाने के बाद उनके पास खुद को बचाने का मौका काफी कम रह गया था। आखिरकार इस फैसले के बाद रीति को शो से बाहर होना पड़ा।
रॉकस्टार बनने का सपना लेकर आई थीं रीति
रीति तिवारी शो में बतौर सिंगर शामिल हुई थीं। उन्होंने घर में कई बार बताया था कि वह रॉकस्टार बनने का सपना देखती हैं। हालांकि, उनका यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका और पहले ही मिडवीक एविक्शन में उन्हें ‘Bigg Boss 20’ से बाहर होना पड़ा।
इससे पहले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान भी रीति के गेम को लेकर उनसे नाराज नजर आए थे। सलमान ने उनके खेल को लेकर उन्हें समझाने की कोशिश की थी और अपनी गलतियों पर ध्यान देने की सलाह दी थी। हालांकि, इसके बाद भी उनके गेम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। और अब पहले मिडवीक एविक्शन के साथ ही रीति तिवारी का ‘Bigg Boss 20’ का सफर खत्म हो गया है।


