Monday, September 14, 2026

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत, पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र : एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह बारामती स्थित उनके आवास गोविंदबाग से कार्डियक एम्बुलेंस के काफिले में उन्हें पुणे के रूबी हॉल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनकी जांच चल रही है।

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

जानकारी के अनुसार, शरद पवार पिछले कुछ दिनों से खांसी, कफ और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहे थे। इसी को देखते हुए सोमवार सुबह से ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम गोविंदबाग पहुंची और करीब एक घंटे तक उनकी मेडिकल जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें पुणे ले जाकर आगे के इलाज की सलाह दी।

कार्यक्रमों में जाना भी काफी हद तक कम

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बीते कुछ महीनों से शरद पवार की सेहत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके कारण उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाना भी काफी हद तक कम कर दिया था। हालांकि, अजीत पवार की अचानक मौत के बाद वे दोबारा सक्रिय हुए और लोगों से मिलने-जुलने लगे। पिछले सप्ताह वे लगातार कई दिनों तक नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिले तथा राज्य भर के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की।

फिलहाल स्थिति में सुधार

बताया जा रहा है कि लगातार बैठकों, यात्राओं और मानसिक दबाव के चलते वे काफी थकान महसूस करने लगे थे। इसी बीच उनकी तबीयत और बिगड़ गई। सावधानी के तौर पर उन्हें मास्क पहनाकर एक अलग वाहन में पुणे ले जाया गया।
अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर