विदेश : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कई देशों के खिलाफ कड़ी रुख अपनाई है। वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करने के बाद अब डोनल्ड ट्रंप ने भारत, ब्राजील और चीन पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने एक बिल को मंजूरी दी है, जिसके तहत भारत, ब्राजील और चीन पर 500 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा। ऐसे में तीनों देशों को अमेरिकी नियमानुसार 500 प्रतिशत का अधिक कर चुकाना होगा। वर्तमान में भारत पर अमेरिका ने 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है।
Highlights:
अमेरिकी सांसद लिंडसे ने क्या कहा?
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने इसकी पुष्टि करते हुए साफ कहा कि डोनल्ड ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को हरी झंडी दिखा दी है। लिंडसे के अनुसार, “रूस से कम कीमतों पर कच्चा तेल खरीदकर ये तीनों देश पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इन देशों को दंडित करने के लिए ये विधेयक प्रस्तावित किया है। लिंडसे ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कई मुद्दों पर अहम बैठकों के बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को भी मंजूरी दे ही है। इस विधेयक पर मैं महीनों से काम कर रहा हूं। इसका भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर तगड़ा असर पड़ सकता है।
मिला जानकारी के अनुसार डोनल्ड ट्रंप ने बेशक इस विधेयक को मंजूरी दे दी है, लेकिन ये विधेयक अभी तक अमेरिकी संसद में पारित नहीं हुआ है। इस विधेयक पर अगले हफ्ते में मतदान होने की संभावना जताई गई है।


