Monday, September 14, 2026

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत की कमजोर बल्लेबाजी, 4 विकेट से मिली हार

खेल : ऑस्ट्रेलिया में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सिरीज़ के दूसरे मुक़ाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 6.4 ओवर बाकी रहते 4 विकेट से हरा दिया है. भारतीय बल्लेबाजों की कमजोर बल्लेबाजी, खराब शॉट और जल्दी जल्दी विकेटों को खोना भारत की हार के मुख्य कारण रहे. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फै़सला किया था, जो पूरी तरह से उनके पक्ष में रहा.

भारत के बल्लेबाज़ ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड के सामने टिक नहीं पाए और शुरुआत के पांच ओवर में ही 4 विकेट खो दिए. हालांकि, सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक ने शुरू से लेकर अख़िर तक पारी को संभाले रखा और 37 गेंदों पर 68 रन बनाए. अभिषेक के अलावा हर्षित राणा ने भी 33 गेंदों पर 35 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू पाया. भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों से पहले ही 18.4 ओवर में केवल 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड ने 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

उधर 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान मिशेल मार्श के 26 गेंदों पर 46 रन और ट्रेविस हेड के 15 गेंदों पर 28 रनों की मदद से 13.2 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की ओर से कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और बुमराह ने दो-दो विकेट हासिल किए. इस मुकाबले को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सिरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इससे पहले कैनबरा में खेला गया पहला मैच बारिश के कार रद्द हो गया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर