Tuesday, October 6, 2026

‘दृश्यम 3’ ने वीकेंड में भी मचाया धमाल, जानें ‘द वन’ और ‘डिगर’ का हाल

मनोरंजन डेस्क: शनिवार यानी 3 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिला। शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्मों के साथ पहले से सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। एक तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ थी, तो दूसरी तरफ टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म ‘डिगर’ भी रिलीज हुई। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की और किस फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहा।

इसे भी पढ़े: 3 दिन में 125 करोड़ पार पहुंची दृश्यम 3, बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार तेज

दृश्यम 3: अजय देवगन की फिल्म का शानदार प्रदर्शन

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की ‘दृश्यम 3’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 115.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 117.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

डिगर: टॉम क्रूज की फिल्म की कमाई कमजोर

टॉम क्रूज की फिल्म ‘डिगर’ भारत में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने पहले दिन 65 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार को इसकी कमाई घटकर 45 लाख रुपये रह गई। दो दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

द वन: 9वें दिन धीमी हुई रफ्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 53.60 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 58.85 करोड़ रुपये हो गया है।

वेराएटी: दूसरे दिन भी ठीक रहा कलेक्शन

ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन की फिल्म ‘वेराएटी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 1.89 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को इसकी कमाई 1.61 करोड़ रुपये रही। दो दिनों में फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये हो गया है।

सिग्मा: दूसरे दिन कम हुई कमाई

संदीप किशन की फिल्म ‘सिग्मा’ 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन शनिवार को इसकी कमाई घटकर 1.50 करोड़ रुपये रह गई। दो दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रेम कीटाणु: दर्शकों को जुटाने में हो रही परेशानी

वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की ‘प्रेम कीटाणु’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार को इसकी कमाई 65 लाख रुपये रही। दो दिनों में फिल्म ने कुल 1.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर