Thursday, July 23, 2026

पलामू में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर डोडा तस्करी का खुलासा, चार तस्कर गिरफ्तार, वाहन और सामान जब्त

झारखंड : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने डोडा (अवैध अफीम) की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पांकी की ओर फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से डोडा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बारिया मोड़ के पास एक सफेद रंग की इर्टिगा कार को रोका। जांच में पता चला कि गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। असली नंबर प्लेट गाड़ी के अंदर छिपाकर रखी गई थी।

गाड़ी में बैठे चार लोगों से पूछताछ में पता चला कि वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और लंबे समय से डोडा की तस्करी कर रहे थे। वे पुलिस की पकड़ से बचने के लिए अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। जांच के दौरान उनके मोबाइल फोन से यह जानकारी भी मिली कि उन्होंने पिपराटांड और चतरा इलाके में डोडा मंगाने के लिए आठ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान फिरोज अहमद अंसारी (बरेली), शहानवाज (बदायूं), इरफान (बरेली) और अभय प्रताप सिंह (बदायूं) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ लेस्लीगंज थाना में मामला दर्ज किया है। यह मामला थाना संख्या 154/25, दिनांक 26 अक्टूबर 2025 के तहत दर्ज किया गया है।

पलामू पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर