Tuesday, October 6, 2026

CAT 2026 Form Correction: आज बंद हो रही करेक्शन विंडो, ऐसे करें फॉर्म में बदलाव

एजुकेशन: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट IIM इंदौर की ओर से CAT 2026 के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए खोली गई Correction Window आज यानी 6 अक्टूबर 2026 को बंद हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने CAT 2026 के लिए आवेदन किया था और अपने फॉर्म में कुछ जरूरी बदलाव करना चाहते हैं, वे आज तक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए करेक्शन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: IB MTS Final Result 2026: 362 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

किन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव?

CAT 2026 की Correction Window के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में कुछ खास जानकारियों में सुधार कर सकते हैं। इनमें मुख्य रूप से Photograph, Signature, Test State या City की प्राथमिकताएं शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि करेक्शन करने से पहले अपने आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

कब शुरू हुआ था CAT 2026 Registration?

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को शुरू हुई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 थी। जिन उम्मीदवारों ने तय समय के अंदर CAT Registration और Application Fee का भुगतान पूरा कर दिया था, वही Correction Window का इस्तेमाल कर सकते हैं।

CAT 2026 Form में ऐसे करें Correction

सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए IIM CAT 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपनी Login Details दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद आपका Application Form स्क्रीन पर दिखाई देगा। जिस जानकारी में बदलाव करना है, उसे ध्यान से अपडेट करें। जरूरी बदलाव करने के बाद फॉर्म को Submit करें। इसके बाद Confirmation Page डाउनलोड कर लें।

29 नवंबर को होगी CAT 2026 परीक्षा

CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए Admit Card 4 नवंबर 2026 को जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का CAT 2026 Scorecard आधिकारिक CAT वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।  उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी SMS के जरिए भी दी जा सकती है।

जनवरी 2027 में आ सकता है रिजल्ट

CAT 2026 का रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है। CAT 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक वैध रहेगा। इसके बाद CAT 2026 Scorecard वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेगा और स्कोरकार्ड से जुड़ी किसी भी पूछताछ पर विचार नहीं किया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर