मनोरंजन डेस्क: बिग बॉस के घर में दोस्ती और रिश्तों के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती नजदीकियां भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ने लव गिल को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
Highlights:
दरअसल, स्काउट ने यंग डीएसए से बातचीत के दौरान लव को लेकर अपनी भावनाओं का जिक्र किया। स्काउट की साइन लैंग्वेज और उनकी बातों को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि शायद उनके मन में लव के लिए कुछ अलग फीलिंग्स आ रही हैं।
लव को लेकर क्या बोले स्काउट?
बातचीत के दौरान स्काउट ने कहा कि किसी भी लड़की के साथ सिस्टर वाला रिश्ता बनने से पहले वह दोस्त होती है। इस पर यंग ने उनसे पूछा कि क्या उनका रास्ता बदल रहा है? स्काउट ने इसके जवाब में कहा, “नहीं पता।” स्काउट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई। कुछ लोग उनके इस व्यवहार से नाराज नजर आए, क्योंकि स्काउट पहले से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, बाद में स्काउट ने अपनी बात को साफ करते हुए कहा कि लव के लिए उनकी फीलिंग्स वैसी ही हैं, जैसी किसी बहन के लिए होती हैं।
लव और गुल्लू को लेकर होती है जलन
शो में स्काउट ने यह भी बताया कि जब गुल्लू और लव एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप से जुड़ा ड्रामा करते हैं, तो उन्हें जलन महसूस होती है। उनके इस बयान ने भी फैंस का ध्यान खींचा और लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर स्काउट की गर्लफ्रेंड घर के बाहर उनका इंतजार कर रही हैं, तो उन्हें नेशनल टीवी पर किसी दूसरी लड़की को लेकर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे मामले को स्काउट की दोस्ती और भावनाओं से जोड़कर देखा।
कौन हैं स्काउट की गर्लफ्रेंड?
बता दें कि स्काउट का रिलेशनशिप काशवी हिरानंदानी के साथ है। काशवी बिग बॉस के घर के बाहर से स्काउट को लगातार सपोर्ट कर रही हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं।
यंग ने भी किया अपनी गर्लफ्रेंड को याद
इसी बातचीत के दौरान यंग डीएसए ने भी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनसे दूर रहने की वजह से वह काफी मुश्किल दौर से गुजरे और लगभग खुद में ही खो गए थे। हालांकि, अब वह बिग बॉस के घर में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं।


