Tuesday, September 15, 2026

बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा T20 विश्व कप, वेन्यू बदलने की मांग खारिज

नई दिल्ली : भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अहम मांग को ठुकरा दिया है। ICC ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की टीम को T20 विश्व कप के अपने मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे और वेन्यू नहीं बदले जाएंगे।

सुरक्षा कारणों से की गई थी मांग

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ICC से अनुरोध किया था कि भारत में होने वाले बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए। बोर्ड का कहना था कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है। ICC ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि भारत में सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का रेड फ्लैग नहीं है। परिषद के मुताबिक मौजूदा हालात में भारत विश्व कप आयोजन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। ICC ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर बांग्लादेश टीम भारत आकर टूर्नामेंट नहीं खेलती है, तो उसके खिलाफ अंक कटौती जैसे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

भारत में ही खेलने होंगे मैच

ICC के फैसले के बाद अब यह तय हो गया है कि बांग्लादेश को अपने सभी निर्धारित मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे। ICC ने दो टूक कहा है कि टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।

IPL विवाद से बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारत में इंडियन प्रीमियर लीग खेलने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए देश में IPL के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी थी।

BCB की चिंता बरकरार

BCB का कहना है कि भारत में होने वाले मैचों को लेकर उसकी चिंता अभी भी बनी हुई है। बोर्ड ने ICC से दोहराया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम है और इसी वजह से वेन्यू बदलने की मांग की गई थी। हालांकि ICC के फैसले के बाद अब बांग्लादेश के पास भारत में खेलना ही एकमात्र विकल्प बचा है।

क्रिकेट पर राजनीति का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों का भी असर दिख रहा है। ICC के इस फैसले के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि बांग्लादेश आगे क्या रुख अपनाता है। इस फैसले से साफ है कि ICC टूर्नामेंट के तय ढांचे से पीछे हटने के मूड में नहीं है और विश्व कप को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर