मनोरंजन : जायरा वसीम ने शुक्रवार शाम अपने निकाह की तस्वीरें Instagram पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में जायरा को निकाहनामा पर साइन करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने पति के साथ चांद को निहारती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर बैक साइड से ली गई है, जिसमें दोनों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे।
Highlights:
दुल्हन के लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत
अपने निकाह समारोह में जायरा ने गोल्ड थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाली सुर्ख लाल चुनरी ओढ़ी हुई थी। उनके पति ने क्रीम रंग की शेरवानी और मैचिंग स्टोल पहना था। जायरा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ लिखा “क़ुबूल है x3″।
‘दंगल’ से मिली थी पहचान
जायरा ने 16 साल की उम्र में दंगल (2016) से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने पहलवान गीता फोगट के बचपन का किरदार निभाया था। उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार (2017) में भी यादगार भूमिका निभाई।
आखिरी फिल्म थी ‘द स्काई इज़ पिंक’
जायरा की आखिरी फिल्म द स्काई इज़ पिंक (2019) थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने भी अभिनय किया था। यह फिल्म शोनाली बोस के निर्देशन में बनी थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
2019 में छोड़ा था बॉलीवुड
जायरा ने 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा था कि अभिनय उनके धार्मिक विश्वासों के विपरीत है। एक इमोशनल नोट में उन्होंने लिखा था, इस क्षेत्र ने मुझे बहुत प्यार और पहचान दी, लेकिन इसने मुझे धीरे-धीरे ईमान से दूर कर दिया। इसलिए मैंने इस इंडस्ट्री को छोड़ने का कठिन फैसला लिया।


