डेस्क: हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बताया गया कि गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह होश में नहीं लौट सके।
Highlights:
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को किया याद
पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को एक खास अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर की एक्टिंग में अलग तरह की गहराई और दमदार अंदाज देखने को मिलता था। उन्होंने कहा कि नाना ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए। हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा। और उनके निधन से फिल्म जगत को बड़ी कमी हुई है।
रितेश देशमुख ने दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर के निधन पर अभिनेता रितेश देशमुख ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि नाना के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात थी। रितेश ने नाना पाटेकर को असल जिंदगी का भी हीरो बताया। उन्होंने कहा कि उनके साथ मराठी फिल्म करने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। रितेश ने नाना के निधन को एक युग का अंत बताया।
पांच दशक से ज्यादा लंबा रहा फिल्मी करियर
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में पांच दशक से ज्यादा समय तक काम किया। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया।
नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिले। फिल्मों के अलावा वह सामाजिक कामों से भी जुड़े रहे। किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी वह अपनी आवाज उठाते थे।
‘गॉड ऑफ मीम्स’ है नाना पाटेकर
नाना को ‘गॉड ऑफ मीम्स’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनकी फिल्मों के डायलॉग, एक्सप्रेशन और उनका गुस्सा इतने रीयलिस्टिक और दमदार होते हैं कि वे आज की जनरेशन यानी Gen-Z के हर मूड और सिचुएशन पर बिल्कुल फिट बैठते हैं। फिल्म ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी का किरदार जैसे “कंट्रोल उदय कंट्रोल” या ‘क्रांतिवीर’ और ‘वाजूद’ के डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक
नाना पाटेकर के निधन की खबर से कई कलाकार दुखी हैं। रितेश देशमुख, अक्षय कुमार समेत कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
नाना पाटेकर अपने दमदार अभिनय, अलग अंदाज और यादगार किरदारों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनका जाना हिंदी और मराठी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।


