रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर कुछ देर बाद रांची स्थित गुरुजी आवास से उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा। रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद से ही गुरुजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। परिवार, करीबी, समर्थक और बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जुट रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
जमशेदपुर से कुणाल षाड़ंगी और दुमका सांसद नलिन सोरेन भी मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचे. गोड्डा के झामुमो जिलाध्यक्ष समेत कई लोग भी आवास के अंदर मौजूद हैं. SSP राकेश रंजन भी आवास पहुंचे हैं. रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं. आवास के बाहर रूपी सोरेन की तस्वीर के साथ “विनम्र श्रद्धांजलि” और “अंतिम जोहार” लिखे पोस्टर लगाए गए हैं. रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाना है.
अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को नेमरा ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नेमरा में अंतिम संस्कार नाड़ी दरहा घाट पर होगा. इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.वहीं रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद नेमरा में शोक का माहौल है. उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से घाट और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.


