Thursday, October 8, 2026

मां के निधन पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन, लिखा- ‘आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गईं’

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां रूपी सोरेन के निधन पर सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट किया है। रूपी सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के हिल व्यू अस्पताल में पिछले 18 सितंबर से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन की मां (Hemant Soren Mother) के निधन पर झारखंड कांग्रेस ने जताया गहरा शोक

मां को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि “बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गईं।
मां…

पूर्व सीएम रघुवर दास ने जताया शोक

सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम व भाजपा नेता रघुवर दास ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में रघुवर दास ने लिखा, “दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माता श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन की सूचना से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं। मरांग बुरु पुण्यात्मा को अपने निज धाम में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। रूपी चाची का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका मुझे दिया गया पुत्रवत स्नेह सदैव मुझे उनकी याद दिलाता रहेगा। वो साक्षात ममता का स्वरूप थीं। प्रभु उनको मोक्ष प्रदान करें। ॐ शांति।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर