धर्म: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि, विवेक और सफलता की कामना की जाती है। गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, इसलिए किसी भी शुभ काम से पहले उनकी पूजा करने की विशेष परंपरा है।
Highlights:
इसे भी पढ़े : बेटी सरायाह के बाद दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे कियारा-सिद्धार्थ, दोनों ने खास अंदाज में दी खुशखबरी
कैसे करें गणेश जी की पूजा?
बुधवार सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक और धूप जलाएं। भगवान गणेश को जल अर्पित करने के बाद रोली, अक्षत और फूल चढ़ाएं। गणेश जी की पूजा में दूर्वा घास का विशेष महत्व माना जाता है। पूजा के दौरान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।
गणेश जी को लगाएं ये भोग
गणेश जी को मोदक और लड्डू प्रिय माने जाते हैं। बुधवार की पूजा में अपनी श्रद्धा के अनुसार मोदक, लड्डू, फल या अन्य सात्विक प्रसाद भी चढ़ाया जा सकता है।
अंत में करें आरती
पूजा पूरी होने के बाद गणेश जी की आरती करें और परिवार की सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य, बुद्धि और कार्यों में सफलता की प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति से गणेश जी की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती है।


