Wednesday, October 7, 2026

बेटी सरायाह के बाद दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे कियारा-सिद्धार्थ, दोनों ने खास अंदाज में दी खुशखबरी

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर बताया है कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की ओर से कपल को बधाइयां मिलने लगी हैं।

इसे भी पढ़े: धनबाद के टाटा कंपनी क्षेत्र के जामाडोबा में भू-धंसान, करीब 20 फीट का बना गोफ, लोगो में दहशत

खास अंदाज में दी खुशखबरी

कियारा और सिद्धार्थ ने एक तस्वीर के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। तस्वीर में दोनों के हाथों के साथ उनकी बेटी सरायाह का नन्हा हाथ भी नजर आ रहा है, जिसमें छोटे बेबी सॉक्स दिखाई दे रहे हैं। कपल ने पोस्ट के साथ लिखा कि वे एक बार फिर जिंदगी के सबसे बड़े तोहफे को पाकर बेहद खुश और आभारी हैं।

2025 में पहली बार बने थे माता-पिता

कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में शादी की थी। इसके बाद जुलाई 2025 में दोनों पहली बार माता-पिता बने और उनके घर बेटी सरायाह का जन्म हुआ। अब बेटी के जन्म के करीब एक साल बाद कपल ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। कपल अपनी पर्सनल लाइफ को आमतौर पर प्राइवेट रखना पसंद करता है, इसलिए इस खास खबर को सोशल मीडिया के जरिए साझा करना फैंस के लिए भी खास पल बन गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर