Friday, October 9, 2026

मानसून खत्म होने के बाद भी रांची के मौसम में है बदलाव, जानें कब तक रहेगा बारिश का असर

रांची: राजधानी रांची में आज बुधवार, 7 अक्टूबर को मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र यानी IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज आसमान में आज बादल छाये रहने के साथ-साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। आज रांची का आधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज रांची में करीब 50 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ राज्य के दक्षिण-पूर्व या पूर्व दिशा से करीब 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।

इसे भी पढ़े:07 अक्टूबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन

कैसा रहेगा 08 अक्टूबर का मौसम 

राजधानी में 08 अक्टूबर को भी मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है। आसमान में बदल छाये रहने के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दिन राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

09 अक्टूबर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 09 अक्टूबर को राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

11 अक्टूबर से साफ होगा मौसम 

10 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। लेकिन बारिश की गतिविधियों में कमी होने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, 11 अक्टूबर से आसमान धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। यानी राजधानी में अगले दो-तीन दिनों तक बादल और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जबकि 10 अक्टूबर के बाद मौसम साफ का आसार है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर