दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। नरेंद्र मोदी का यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने और लगातार तीन बार इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
Highlights:
इसे भी पढ़ें: 07 अक्टूबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन
उप राष्ट्रपति ने दी बधाई
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को 25 साल पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान सेवक’ के रूप में मोदी की यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को पूरे देश के मिशन में बदलने का काम किया है। इस सफर की दिशा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ से तय हुई है। एक्स पर पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 साल के राजनीतिक सफर को पूरे देश के लिए ‘असीम खुशी’ का अवसर बताया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और लगातार भारत की पहचान, गौरव और सम्मान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम किया।


