रांची: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पांच डीआईजी अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है. इस फेरबदल में बीएसएल बोकारो इकाई के डीआईजी जितेंद्र कुमार तिवारी भी शामिल हैं, जिन्हें बैंगलोर स्थित मुख्यालय में नया पदभार सौंपा गया है. डीआईजी जितेंद्र कुमार तिवारी इससे पहले बीसीसीएल धनबाद इकाई में कार्यरत थे. वहां से चार जुलाई को उनका स्थानांतरण बीएसएल बोकारो इकाई में किया गया था. बोकारो इकाई में मात्र तीन महीने का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही सीआईएसएफ मुख्यालय द्वारा उनका दोबारा तबादला कर दिया गया.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने की मुलाकात, किया ये आग्रह
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची
- जितेंद्र कुमार तिवारी: बीएसएल बोकारो इकाई से बैंगलोर मुख्यालय.
- अपराजिता महापात्रा: बैंगलोर मुख्यालय से नई दिल्ली मुख्यालय.
- डॉ. संतोष कुमार सिंह (आईपीएस): दक्षिण क्षेत्र-2 हैदराबाद से दिल्ली मेट्रो.
- एमसीवी महेश्वर रेड्डी (आईपीएस): दक्षिण क्षेत्र-2 हैदराबाद.
- हरिओम गांधी: सीजीबीएस नई दिल्ली इकाई से सीआईएसएफ मुख्यालय.


