गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने बालू तस्करों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है. बताया जा रहा है कि गिरिडीह के मटरूखा गांव के बराकर नदी से अवैध बालू उठाकर बालू तस्कर धनबाद भेजते थे.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह: इजराइल से सीखी Fish Farming की तकनीक, गांव लौटकर सुमन ने बनाए 35 तालाब
लगातार पुलिस छापेमारी की कार्रवाई के बाद भी तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते थे, वहीं मुफस्सिल थाना की पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ आई है तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। वहीं तस्कर मौके से फरार हो गए, जिसकी जांच में प्रशासन की टीम लगी हुई है. जल्द ही आरोपियों की पहचान करके प्राथमिक्की दर्ज की जाएगी.


