Monday, October 5, 2026

सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पर कथित टिप्पणी को लेकर गढ़वा विधायक के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर कथित बयान के वायरल होने के बाद गासेदाग निवासी श्रवण सिंह खरवार ने लिखित शिकायत दी थी।

इसे भी पढ़ें : CM के पुतला दहन व महिला से दुर्व्यवहार मामले में चंडी तिवारी, रविंद्र पासवान और पीयूष को नहीं मिली अग्रिम जमानत

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में कहा है कि 28 सितंबर 2026 को उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित वीडियो देखा, जिसमें विधायक द्वारा रूपी सोरेन के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। शिकायतकर्ता ने इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

रंका थाना प्रभारी विष्णुकांत के मुताबिक, शिकायत के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर