Tuesday, October 6, 2026

कैप्टन स्मित मच्छर के साहस को सलाम, धनबाद के कलाकार ने कैनवास पर उतारी तस्वीर

धनबाद: भारतीय मूल के साहसी पायलट स्मित मच्छर के अदम्य साहस को धनबाद के कलाकार रमेश ठाकुर ने अपनी कला के माध्यम से सम्मान और सलाम किया है। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कलाकार रमेश ने कैनवास पर स्मित मच्छर की तस्वीर बनाकर उनके साहस और बहादुरी को सम्मान दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने भी कलाकार को सम्मानित किया और सरकार से स्मित मच्छर को उचित सम्मान देने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: धनबाद में ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना, शिकायत दर्ज

WhatsApp Image 2026 10 04 at 16.45.05 1

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर यह तस्वीर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस तस्वीर को बनाया है धनबाद के कलाकार रमेश ठाकुर ने। कलाकार रमेश ने भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छर के साहस और बहादुरी को कैनवास पर उतारते हुए उन्हें अपनी कलाकृति के जरिए सम्मान दिया।

कलाकार रमेश ठाकुर के मुताबिक, घायल अवस्था में होने के बावजूद स्मित मच्छर ने संकट की घड़ी में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और 170 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका यह साहस और मानवता सभी के लिए प्रेरणादायक है।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने कलाकार रमेश ठाकुर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में साहस और मानवता का परिचय देने वाले स्मित मच्छर का सम्मान होना चाहिए।कहा कि ऐसे साहसी लोगों को सरकार की ओर से उचित सम्मान मिलना समाज और देश दोनों के लिए गौरव की बात है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर