Tuesday, October 6, 2026

साहिबगंज में गंगा नदी के भीषण कटाव से रेल पटरी पर संकट, बरहड़वा-साहिबगंज रेल सेवा 5 दिनों से बाधित

साहिबगंज: बरहड़वा-साहिबगंज रेलखंड पर गंगा के तेज कटाव ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सकरीगली और महाराजपुर के बीच रेलवे ट्रैक के बेहद करीब पहुंच चुके कटाव को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटा है। रेल सेवा पिछले चार दिनों से बाधित है। इधर हालात का जायजा लेने शुक्रवार को डीआरएम मनीष गुप्ता अपने सैलून से कटाव स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: JSSC- CGL परीक्षा धांधली में प्रश्न पत्र छापने वाली एजेंसी ICN निदेशक मिथिलेश सिंह का करीबी गिरफ़्तार, ये है आरोप

कटाव का सिलसिला जारी

इधर गंगा के तेज बहाव के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कटाव का सिलसिला भी जारी है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि रेलवे ट्रैक और कटाव के बीच की दूरी लगातार घट रही है। दो दिन पहले जहां यह दूरी करीब 13 मीटर थी, वहीं अब घटकर लगभग 11 मीटर रह गई है। इससे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर खतरा और बढ़ गया है।

डाउन लाइन पर परिचालन बंद

इधर साहिबगंज-तीनपहाड़ रेलखंड के महाराजपुर स्थित झुंझरी पुल के पास गंगा का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि और गहरे पानी में तेज धार के कारण अब तक किए गए कटावरोधी कार्य का अपेक्षित असर नहीं दिखा है। इससे रेलवे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए रेलवे के तकनीकी विभाग ने कटाव रोकने के लिए वैकल्पिक उपायों पर भी काम शुरू कर दिया है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है। अब तक 22 ट्रेनों को रद्द और चार को डायवर्ट किया जा चुका है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर