Monday, October 5, 2026

गंगा के कटाव से रेल ट्रैक पर मंडराया खतरा, 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द; 6 एक्सप्रेस के बदले रूट

साहिबगंज : मालदा रेलखंड पर महाराजपुर-सकरीगली रेलवे स्टेशन के बीच गंगा नदी का तेज कटाव अब रेल ट्रैक की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। झुंझरी पुल के समीप पोल संख्या 219/32 के पास कटाव तेजी से बढ़ रहा है और प्रभावित क्षेत्र रेलवे पटरी से महज 20 से 30 मीटर की दूरी तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग, अब ‘मांदर’ का बजेगा डंका

कटाव की गंभीरता को देखते हुए मालदा रेलखंड के रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद मालगाड़ी के माध्यम से बोल्डर, गिट्टी और अन्य जरूरी सामग्री घटनास्थल पर पहुंचाई गई। कटाव को रोकने और रेल ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

इधर कटाव की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि छह एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे की टीमें लगातार कटाव वाले क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर