न्यूज डेस्क : अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स सिटी में शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग एरिया में एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया. फिलहाल पुलिस हमले की वजह और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: बिहार कैडर की पूर्व IPS अधिकारी शोभा अहोतकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष
अचानक शुरू कर दी फायरिंग
सीएनएन के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई इस घटना में हमलावर ने ट्विन फॉल्स के मशहूर ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्तरां के पास स्थित शॉपिंग एरिया में अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए हमलावर से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर गोली लगने से मारा गया. बाद में ट्विन फॉल्स पुलिस के प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने कहा, “संदिग्ध बंदूकधारी को मार गिराया गया है. हम हमलावर की पहचान और इस हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.”
मॉस्को में बम धमाका
इधर रूस की राजधानी मॉस्को में भी शनिवार शाम को एक रेस्टोरेंट के पास हुए धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं. रूसी अधिकारियों के अनुसार बम धामाका मध्य मॉस्को में एक महंगे रेस्टोरेंट के पास हुआ, जब एक प्राइवेट कार्यक्रम चल रहा था. घर में तैयार किया गया बम लेकर महिला पहुंची थी, धमाके में उसकी भी मौत हो गई.
रूसी समाचार एजेंसी RIA Novostki के अनुसार एक अज्ञात महिला कुद्रिन्स्काया स्क्वायर पर स्थित बाल्जी रॉसी रेस्टोरेंट में घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक दिया. महिला के पास एक इंम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवास (IED) था, जो रेस्टोरेंट में घुसने से पहले ही फट गया. धमाके में महिला के साथ उसे रोकने वाले सिक्योरिटी गार्ड और एक कस्टमर की भी मौत हो गई.


