Monday, July 6, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े पर फ़ैसला संभव

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अहम बैठक है. यह बैठक अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए हो रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़ों पर फ़ैसला सबसे अहम मुद्दा हो सकता है.

यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ मणिराम छावनी में होगी. दान में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद ट्रस्ट की यह पहली बैठक है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों से बैठक में शामिल होने को कहा है.

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. जबकि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा इस्तीफ़ा दे चुके हैं.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर