Wednesday, June 17, 2026

तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता के बैंक खाते फ्रीज, जबरन पैसे वसूली का आरोप

कोलकाता: तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उनकी पत्नी इंदिरा दत्ता की तलाश जारी है. फिलहाल उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. इस बीच सब्यसाची के खिलाफ नई जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, 2 दिन पहले उनके आवास की तलाशी के दौरान 50 किलों सोने की खरीद से संबंधित दस्तावेज मिले थे. जिसे लेकर उनके 5 खाते फ्रीज कर दिए गए है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

ससुराल में छापेमारी

जानकारी के अनुसार, इन 5 बैंक के खातों में एक 1 खाता उनकी पत्नी इंदिरा के साथ संयुक्त रुप से खुला हुआ है. इन पांचों खातों में कुल मिलाकर लगभग 1.70 करोड़ रुपए जमा है. वहीं बैंक में 2 लॉकर है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि उनमें गहने रखे होगे. पुलिस ने उनकी 1 स्कॉरर्पियो कार जब्त कर ली है. तृणमूल के पूर्ण विधायक का एक फ्लैट न्यूटाउन में मिला है. वहीं बीते दिन उत्तर 24 परगना के गाइघाटा स्थित सब्यसाची दत्ता के ससुराल में तलाशी ली गई, लेकिन वहां पुलिस के हाथों कुछ भी नहीं लगा.

वसूली का आरोप

पूर्व विधायक सब्यसाची को पुलिस बुधवार को विधाननगर अदालत में पेश करेगी और उन्हें वापस हिरासत में लेनी की अर्जी देगी. मधुसूदन चक्रवर्ती नामक व्यापारी ने उनके खिलाफ जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी. सब्यसाची पर फरवरी 2018 में व्यापारी से 1 करोड़ रुपए की जबरन वसूली का आरोप है. हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और दावा किया कि व्यापारी के नाम पर कई मामले दर्ज है.

इसे भी पढ़े: VB-G Ram G योजना में मजदूरों के नाम पर पैसों की फर्जी अवैध निकासी, जांच जारी

वहीं विधान नगर-निगम के वार्ड नंबर 31 के निवासियों ने एक बार फिर सब्यसाची के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वह इस वार्ड के पार्षद है. दुकानदारों का आरोप है कि वह हर महीने उनसे 5-6 हजार रुपए वसूलते थे. वहीं 8 जून की रात उनकी गिरफ्तारी की गई. जहां लोगों ने कई बार उनपर अंडे फेंके और अपना गुस्सा जताया.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर