न्यूज डेस्क : कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि सीजेपी का इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया है. अभिजीत दीपके ने अपने एक्स अकाउंट से किए गए पोस्ट में लिखा, “अपने किसी भी प्लेटफ़ॉर्म तक हमारा एक्सेस नहीं है. इस पोस्ट के बाद जो भी पोस्ट होगी, उसे कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए.”
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी 19वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को वर्चुअली वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र
उन्होंने लिखा, “कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम पेज हैक हुआ. मेरा पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ. एक्स अकाउंट पर रोक लगा दी गई. बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया.” कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम के 2.17 करोड़ फ़ॉलोअर्स हो गए हैं जो कि सत्ताधारी बीजेपी के फॉलोवर्स से दोगुने से ज़्यादा हैं.


