कोडरमा में जंगली हाथी ने महिला को गंभीर रूप से किया घायल, बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में हाथी के हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है। मरकच्चो प्रखंड के पुरानी बखरी गांव में एक महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान 45 वर्षीय सोहवा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोहवा देवी सुबह आंगनबाड़ी केंद्र के पास शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा एक हाथी अचानक उनके सामने आ गया। हाथी को देखकर महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सकीं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सूंड़ से उठाकर पटक दिया

बताया जा रहा है कि हाथी ने महिला को अपनी सूंड़ से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमला इतना अचानक था कि महिला को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे हाथी डरकर जंगल की ओर भाग गया। अगर समय पर ग्रामीण नहीं पहुंचते, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत महिला को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : शुरुआती रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी के प्रदर्शन ने चौंकाया

क्षेत्र में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को पकड़ने या जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों का गांव की ओर आना कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई बार हाथियों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में भय बना रहता है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर