Tuesday, September 15, 2026

रश्मिका-विजय की शादी पर सस्पेंस, अभिनेत्री बोलीं सही समय आने पर ही होगी बात

महाराष्ट्र : साउथ और हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा की कथित शादी को लेकर पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया और फिल्म गलियारों में चर्चा है। खासतौर पर अक्टूबर 2025 में उनकी टीम द्वारा सगाई की पुष्टि के बाद से फैंस बेसब्री से शादी की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि यह कपल 26 फरवरी को उदयपुर के एक भव्य महल में शादी करेगा, लेकिन अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हाल ही में एक सार्वजनिक बातचीत के दौरान जब रश्मिका से इस बारे में सवाल किया गया, उन्होंने कहा, “इन अफवाहों को शुरू हुए चार साल हो गए हैं, और लोग बार-बार वही सवाल पूछते रहते हैं।” जब दर्शकों को लगा कि वह शायद शादी की खबर की पुष्टि करेंगी, तब उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “आज की सच्चाई यह है कि मैं इस बारे में तभी बात करूंगी, जब इसके बारे में बात करने का सही समय होगा। जब समय आएगा, हम जरूर बताएंगे।” हालांकि, उन्होंने होस्ट से यह भी कहा कि वह इस विषय पर कैमरे के बाहर बात करने को तैयार हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं।

अक्टूबर 2025 में उनकी टीम ने खबर की पुष्टि की थी, और दोनों को कई मौकों पर अंगूठियां पहने भी देखा गया। दिसंबर में एक करीबी सूत्र ने बताया था कि शादी उदयपुर की एक हेरिटेज प्रॉपर्टी में होगी और इसे बेहद निजी रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। रश्मिका और विजय की जोड़ी पहली बार 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गीता गोविंदम में नजर आई थी, जिसके बाद उन्होंने 2019 में डियर कॉमरेड में साथ काम किया। वहीं, विजय हाल ही में किंगडम में दिखे हैं और उनकी आने वाली फिल्मों में राउडी जनार्दन समेत कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर