Monday, September 28, 2026

ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुई फॉयरिंग की घटना की पीएम मोदी और विदेश मंत्री ने निंदा की

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए हमले की निंदा की है. डॉ. एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, “ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हनुका समारोह पर हुए आतंकी हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.”

पीएम मोदी ने घटना को लेकर कहा

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार हनुका के पहले दिन जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाकर किए गए भयानक आतंकवादी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं. भारत के लोगों की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ हैं. भारत आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस रखता है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के ख़िलाफ़ लड़ाई का समर्थन करता है.”

12 लोगों की हुई मौत, 29 घायल

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसे “आतंकवादी घटना” घोषित किया और बताया कि घटनास्थल पर एक हज़ार से अधिक लोग मौजूद थे. पुलिस ने इस घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं 29 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. न्यू साउथ वेल्स राज्य के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा कि यह हमला “सिडनी के यहूदी समुदाय को निशाना बनाने के लिए किया गया था.”

इसराइल के राष्ट्रपति का बयान

इसराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुई घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे ‘यहूदियों पर आतंकवादियों का हमला’ बताया है. इसराइली राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने एक्स पर पोस्ट किया, “सिडनी में हमारे यहूदी बहनों और भाइयों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं, जिन पर आतंकवादियों ने हमला किया, जब वे हनुका की पहली मोमबत्ती जलाने जा गए थे. इस भयानक समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सिडनी के यहूदी समुदाय और पूरे ऑस्ट्रेलियाई यहूदी समुदाय के साथ हैं.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर