गोवा: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, मरने वालों में 14 गोवा के मािट कल्ब के ही सदस्य थे, वहींं 4 टूरिस्ट भी इसमें शामिल हैं। लेकिन, 7 लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक गोवा के कल्ब में यह हादसा रात के करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ था। यह धमाका इतना जोरदार हुआ था कि कुछ ही घंटों में आग पूरे कल्ब में तेजी से फैल गई। फायर बिग्रेड ने काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। गोवा पुलिस ने कल्ब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
राज्य के मुख्यमंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी। शुरुआती जांच में आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना स्थल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि अधिकतर मौतें वहां दम घुटने से हुईं हैं।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो में घायलों की मदद के लिए एम्बुलेंस की कतारें दिखाई दे रही हैं। पुलिस प्रमुख ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियाँ और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि अधिकारी रात भर स्थिति पर काबू पाने के लिए काम करते रहे।


