Thursday, October 8, 2026

उदयपुर में सिंगर जेनिफर लोपेज ने किया परफॉर्म

उदयपुर: उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडिराजू से 23 नवंबर (रविवार) को हुई। लगातार 3 दिनों तक चले प्रोग्राम के बाद रविवार रात सिटी पैलेस में रिसेप्शन हुआ। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ट्रम्प जूनियर नजर आए। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड बेटीना एंडरसन भी थीं। ट्रम्प जूनियर आज शाम करीब 5 बजे चार्टर प्लेन से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। इससे पहले रविवार रात जनाना महल में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने कई गानों पर परफॉर्म किया। रिसेप्शन में ट्रम्प जूनियर ने दूल्हा-दुल्हन को नए सफर की बधाई दी। शादी में साउथ स्टार रामचरण भी पहुंचे थे। पिछोला झील के बीचों-बीच जग मंदिर पैलेस में रविवार दोपहर शादी हुई। रस्में दक्षिण भारतीय हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुईं। होटल लीला और लेक पैलेस से नाव के रास्ते सभी मेहमानों को जग मंदिर लाया गया। भारतवंशी अमेरिकी बिजनेसमैन की बेटी की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से 23 नवंबर तक चले। शादी जग मंदिर पैलेस में हुई। 22 नवंबर को बारात निकाली गई थी। जिसमें दूल्हा जयपुर के हाथी ‘बाबू’ पर बैठकर पहुंचा था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर