Thursday, July 23, 2026

झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ समारोह की तैयारियां तेज, 22 नवंबर को शहीदों के परिजन और सम्मानित गणमान्य होंगे सम्मानित

झारखंड : झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की। यह बैठक 22 नवंबर 2025 को होने वाली झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) स्थापना दिवस समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, रांची जिला प्रशासन और अन्य विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

किनको किया जाएगा सम्मानित

समारोह के तहत 22 नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में कई विशिष्ट लोगों को सम्मान दिया जाएगा। सम्मानित होने वाले लोग में शहीद पुलिसकर्मी और सैनिक, वीरता पदक प्राप्त जवान, झारखंड के खिलाड़ी, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता, इसके साथ ही पूर्व अध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कई प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे जैसे कि पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर, हास्य कवि डॉ. दिनेश बावरा, हास्य कलाकार रविन्द्र जॉनी। स्थानीय कलाकारों में प्रमान्द नन्दा, मृणालनी अखोरी, टॉम मुर्मू, सुमी श्रेया ये कलाकार झारखंड के लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे।

Also Read : पलामू में चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू 5,500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के आवागमन, आवास और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम झारखंड विधानसभा के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन होगा और इसकी तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर