Monday, October 5, 2026

गढ़वा के जंगल में मिला जंगली हाथी का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटा वन विभाग

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के रंका पूर्वी वन क्षेत्र अंतर्गत बिश्रामपुर के पिपरादादर जंगल में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी का शव मिलने से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। जंगल में हाथी के मृत पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पर कथित टिप्पणी को लेकर गढ़वा विधायक के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

वन अधिकारियों के अनुसार, हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का भी जायजा लिया और मामले से जुड़े संभावित कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर