Tuesday, September 29, 2026

गिरिडीह के बंदरकुप्पी में ऋतिक उर्फ बड्डी यादव हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार जब्त

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरकुप्पी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में युवक रितिक यादव उर्फ बड्डी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की सफेद रंग की कार भी जप्त की है. आरोपियों को न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है। इस बात की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी।

इसे भी पढ़ें : क्या आप भी रात में “बस एक आखिरी रील” बोलकर 2 बजे तक जागते रहते हैं? डिजिटल सनसेट बदल सकता है आपकी नींद

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को रात करीब 11:30 बजे बंदरकुप्पी में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान रितिक यादव उर्फ बड्डी की हत्या की सूचना मिली थी। इसके संबंध में मृतक के पिता राजेंद्र नगर निवासी मुसाफिर सिंह के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 270/26 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने प्राथमिकी के मुख्य आरोपी सतीश यादव, पिता अरूण यादव, और सहयोगी अनुज कुमार यादव, पिता सुखदेव यादव, दोनों ग्राम नावाडीह, थाना पीरटाड़, निवासी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की कार जब्त की है।
पुलिस ने घटनास्थल से रक्त का नमूना, बांस की तीन लाठियां, एक पेड़ की डाली और तीन जोड़ी चप्पल भी बरामद की है।पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है। छापामारी दल में मुफ्फसिल, नगर, पीरटाड़ और पंचबा थाना के पदाधिकारियों सहित अनुसंधान विंग एवं तकनीकी शाखा के जवान शामिल हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर