स्पोर्ट्स डेस्क : T20 World Cup 2026 में अब तक सुपर 8 में 7 टीमें अपनी जगह बना चुकी हैं। हर ग्रुप से दो दो टीमें आगे जा रही हैं, उसमे से केवल ग्रुप ए बाकी है, जिसमे से केवल भारत ही क्वालफाइ की है और अभी भी ये तय होना बाकी है की इस ग्रुप से पाकिस्तान और USA में से कौन दूसरी टीम बनेगी। पहले मैच की शुरुआत ग्रुप डी के मैच से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई है, जहां UAE बनाम साउथ अफ्रीका खेला जा रहा है।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी है। और UAE ने साउथ अफ्रीका को 122 का टारगेट दिया है। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी अभी भी शेष है। साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालफाइ कर चुकी है, उसकी कोशिश बस ये होगी की वो ये मैच भी जीते और अपराज्य होकर टेबल टॉप करे और सुपर 8 में दाखिल हो। साउथ अफ्रीका के अलावा इस ग्रुप से दूसरी टीम न्यूज़ीलैंड क्वालफाइ की है।
इसके बाद दूसरा मुकाबला 3 बजे से श्रीलंका के ssc ग्राउन्ड में पाकिस्तान बनाम नामीबिया खेला जाएगा। इस मुकाबले में आज अगर पाकिस्तान जीत जाता है तो, ग्रुप ए से भारत के बाद सुपर 8 में क्वालफाइ करने वाली दूसरी टीम के रूप में उसकी दावेदारी मजबूत हो जाएगी। पाकिस्तान अब तक अपने तीन मैचों में से दो जीता है और एक में उसे भारत से एक करारी हार का सामना करना पड़ा था।
लेकिन अगर आज नामीबिया इस मुकाबले में पाकिस्तान को एक बड़े मार्जिन से हरा देता है, तो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। क्योंकि पाकिस्तान के अलावा usa भी सुपर 8 में जाने कि दावेदारी पेश कर रहा है, और ऐसे में अगर आज पाकिस्तान हारता है तो, रन रेट के आधार पर USA आगे चला जाएगा.वहीं नामीबिया की बात करे तो ,उसने अपने तीनों मैच हारे हैं। तो आज इसकी जीत पाकिस्तान के लिए भारी पड़ सकती है.
वहीं तीसरा मुकाबला भी ग्रुप ए के टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ही खेला जाएगा। जहां भारत और नीदरलैंड्स आमने सामने नज़र आएंगी। भारत अब तक अपने सारे मुकाबले जीता है, और इस मैच में भी जीत का चौका लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। वहीं भारत का करेंट फोर्म देखते हुए निदरलैंड्स के लिए ये मैच असान नहीं होगा. हालांकि निदरलैंड्स के जीतने से भी कोई असर नहीं पड़ेगा। ये दिन के तीनों मुकाबलों के रिजल्ट साफ कर देंगे की सुपर 8 में वो आठ टीमें कौनसी होंगी।


