रांची: साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन के अन्डर काठमांडू में 31 जनवरी से 7 फरवरी के बीच में विमेन अन्डर 19 फुटबॉल चैम्पीयनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय टीम भी इसका हिस्सा बनने वाली है और गुरुवार को ही टीम कि घोषणा कि गई। भारतीय टीम एक साथ 6 झारखंडी महिलाओं का भी चयन किया गया है। इन 6 खिलाड़ियों में, गुमला कि 4 खिलाड़ी शामिल हैं। जिनका नाम एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग, सुरजमुनी कुमारी और विनीता होरो है। बाकी दो हजारीबाग कि हैं। जिनका नाम अनुष्का कुमारी और दिव्यनि लिंडा है। इनमें भारत के अलावा मेजबान नेपाल, बांग्लादेश, और भूटान शामिल हैं। भारत अपने टूर्नामेंट कि शुरुआत 31 जनवरी से करने वाला है, जहां उसका पहला मुकाबला मेजबान नेपाल से होने वाला है। अगले मुकाबले 2 फरवरी और 4 फरवरी को है। 2 को बांग्लादेश और 4 को भूटान के खिलाफ है।
उधर, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने नैशनल कैम्प में शामिल झारखंड कि खिलाड़ियों को लेकर झारखंड सरकार को एक पत्र भी भेजा है, जिसमें इन खिलाड़ियों का इग्ज़ैम रद्द या फिर कुछ और स्पेशल इंतेजाम करने का अनुरोध किया है। पत्र में लिखा गया है कि, झारखंड कि कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हैं, और भारत का प्रतिनिधत्व करने टीम के साथ नेपाल में होंगी। तो ऐसे में उनकी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाए। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन गुलाम रवबानी। और खेल से जुड़े अन्य अधिकारियों ने बधाई दी।


