Thursday, September 17, 2026

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS का छापा, गिरफ्तार अफगानी नागरिक के इनपुट पर कार्रवाई

जमशेदपुर : दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों दिल्ली में गिरफ्तार किए गए एक अफगानी नागरिक के इनपुट पर छापेमारी की यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है और इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं.

दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस के अधिकारी बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जमशेदपुर में इस नेटवर्क की जड़ें कितनी गहरी हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली में गिरफ्तार अफगानी नागरिक पूर्व में जमशेदपुर में रह चुका है. इस दौरान उसके संपर्क में कौन कौन लोग थे, इसे जानने की कोशिश की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क में शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा सके।

अफगानी नागरिक ने पूछताछ में जमशेदपुर के कई मददगारों और जान-पहचान वालों का जिक्र किया था, जिसके बाद यह छापेमारी की गई है. सुरक्षा एजेंसियां कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में हैं. इस पूरे मामले में एजेंसियां गोपनीयता बरत रही हैं. बरामद दस्तावेजों और डिजिटल सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है. हालांकि, दिल्ली पुलिस या झारखंड एटीएस की ओर से अब तक छापेमारी और बरामद दस्तावेजों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर